गिरिडीह: बंदरकुपी शिवालय में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई, वक्ताओं ने उनके साहित्यिक योगदान को याद किया
सरयू पारीण ब्राह्मण संघ की ओर से बुधवार को 12 बजे गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन करहरबारी केंद्र के अंतर्गत बंदरकुपी स्थित बराकर नदी के शिवालय परिसर में किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन, साहित्य और धार्मिक योगदान को याद किया।