पानीपत: ड्रेन में जहरीला पानी डालने वालों पर सख्ती, फैक्ट्री संचालकों की सूची बनाने के निर्देश, रात में होगी चौकसी
पानीपत जिला प्रशासन ने जहरीला पानी ड्रेनों में डालने वाले ट्रैक्टर टैंकरों के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। प्रशासन ने ऐसी फैक्ट्री संचालकों के नाम की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है, जो फैक्ट्री का जहरीला पानी ट्रैक्टर टैंकरों के जरिए नदियों एवं ड्रेनों में डलवा रहे हैं। जल्द ही उन लोगों को चेहरा जनता के सामने लाया जाएगा।