जमुई: डूंडो के पास तेज रफ्तार बाइक से गिरकर महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 3, 2026 जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के डूंडो के पास बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब एक सड़क हादसे में बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना जमुई- सिकंदरा- मुख्य मार्ग के डूंडो गांव के समीप सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घायल महिला को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।