सैदपुर: सिधौना के राकेश ने 23 दिन में छह हजार मीटर से ऊँची 20 चोटियाँ फतह कर रचा इतिहास, रक्षामंत्री ने किया सम्मानित
सिधौना गाँव के पर्वतारोही राकेश यादव ने लद्दाख की दुर्गम पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराते हुए शानदार उपलब्धि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राकेश ने टीम के साथ मात्र 23 दिनों में 6000 मीटर से अधिक ऊँची 20 ऐसी पर्वत चोटियों का सफल आरोहण किया, जिन पर इससे पहले कभी सफल चढ़ाई नहीं हुई थी। इस उपलब्धि पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।