चकरनगर: राणासांगा की जयंती पर पहुंचे युवाओं ने बाबा साहब की मूर्ति पर लगी शिलालेख को लेकर जताई आपत्ति, मचा हड़कंप
राणासांगा के अनुयायी दलितबस्ती से होकर गुजर रही यात्रा में शांमिल युवाओं की नजर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के समीप बौद्धधर्म का लिखा शिलापट पर पहुंची।बस इसी बात को लेकर सुगबुगाहट बढ़ी और पुलिस को किसी के द्वारा सूचना दे दी गई।सूचना मिलते ही सर्किल पुलिस के साथ सीओ अवनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तब कहीं मामला शांत हुआ।रविवार शाम 7बजे तक मामला शांत हुआ।