बारा: प्रयागराज बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के गहनिया चौराहे पर सड़क के बीचो-बीच हुआ जानलेवा गड्ढा, गिरकर चोटिल हो रहे लोग
संगम नगरी प्रयागराज में बारिश के बाद लोगों के लिए परेशानियां बढ़ गई है,क्योंकि कई स्थानों पर सड़क के बीचो-बीच जानलेवा गड्ढा लोगों को चोटिल कर रहा हैं,कुछ ऐसी ही तस्वीर प्रयागराज - बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के गौहनिया चौराहे पर देखने को मिली है,जहां पर सड़क के बीचो-बीच जानलेवा गढ़ा हुआ है,जिसमें गिरकर राहगीर चोटिल हो रहे हैं, जबकि जिम्मेदार बेखबर बने हैं।