बारा: भनौरी गांव में बारिश के दौरान अचानक घर पर गिरा विशालकाय पेड़,बाल - बाल बचे घर के लोग
मामला प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र के भनौरी गांव का है,जहां पर गांव के रहने वाले रामचंद्र पटेल के घर के सामने महुआ का विशालकाय पेड़ था,तथा बारिश के दौरान पेड़ अचानक घर पर जा गिरा,गनीमत रही की कोई चोटिल नहीं हुआ,हालांकि उस दौरान घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था,जबकि पास बंधे गाय व भैंस भी बाल - बाल बचे हैं जबकि घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई है।