बारा: यमुना पार क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर,सुजावन देव मंदिर के पास पहुंचा यमुना नदी का पानी
मानसून आने के बाद प्रयागराज में बारिश नहीं हो रही है, जबकि पहाड़ों तथा अन्य प्रदेशों में जमकर बारिश हो रही है, ऐसे में प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है,आज मंगलवार को यमुनानगर क्षेत्र के सुजावन देव मंदिर के पास यमुना नदी के जलस्तर मैं तेजी से वृद्धि देखी गई है, तथा एक-दो दिनों में जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।