बारा: पुरवा खास गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल पोषाहार में धांधली का आरोप लगाकर महिलाओं ने किया जमकर हंगामा
प्रयागराज के यमुनानगर पुरवा खास गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल पोषाहार में धांधली करने का आरोप लगाकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया,सूचना पर पहुंचे ब्लॉक के अधिकारी द्वारा लोगों को पोषाहार का वितरण किया गया है, जबकि कार्रवाई के नाम पर अधिकारी ने अपना पल्ला झाड़ लिया, हालांकि अधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह की शिकायत के लिए ग्रामीण उनसे संपर्क कर सकते हैं।