बारा: गौहनिया ओवर ब्रिज पर ट्रक में अचानक लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घटना प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया ओवरब्रिज की है,जहां पर प्रयागराज की ओर से मध्य प्रदेश की ओर जा रही ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई,आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया,तथा मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई,सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया,आग लगने के कारण ट्रक का अगला हिस्सा जलने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।