बारा: बेलसारा गांव में नहर ओवरफ्लो हो जाने के कारण कई किसानों की सैकड़ो बीघा फसल हुई जलमग्न,किसानों की बढ़ी परेशानी
पहाड़ों तथा अन्य प्रदेशों में हो रही भारी बारिश के चलते प्रयागराज में नदियां ऊफान पर है,जबकि नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण नहरों में पानी छोड़ा गया है,तथा नहरे ओवरफ्लो हो रही है,जबकि प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा क्षेत्र के बेलसारा गांव में नहर ओवरफ्लो हो जाने के कारण कई किसानों की सैकड़ो बीघा फसल जलमग्न हो गई है,जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।