रेवदर: रेवदर में 14 साल पुराने चेक बाउंस मामले में बड़ा फैसला, आरोपी को दो साल की सजा और ₹8.24 लाख का भारी जुर्माना
Reodar, Sirohi | Jul 28, 2026 रेवदर मे 14 साल पुराने चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनल शर्मा ने आरोपी मंगल सिंह को दोषी करार देते हुए दो वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने आरोपी पर ₹8.24 लाख का अर्थदंड भी लगाया है। अधिवक्ता प्रवीणदान चारण के अनुसार वर्ष 2012 में ₹4.12 लाख का चेक जारी किया गया था, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया था।