गढ़ी: गढ़ी - परतापुर में प्रसन्न सागर जी गुरुदेव ससंघ का मंगल प्रवेश, एक झलक पाने को उमड़ा जन सैलाब
Garhi, Banswara | Apr 15, 2026 बुधवार सुबह 11 बजे जैन संत व परम तपस्वी गुरुदेव प्रसन्न सागर जी महाराज स संघ का गढ़ी - परतापुर में प्रवेश हुआ। जिसके बाद गढ़ी के दिगम्बर जैन स्वाध्याय व संत भवन में गुरु श्री के सानिध्य में आंनद यात्रा का आयोजन हुआ , जिसमे बड़ी संख्या में जैन समाज सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे। वही गढ़ी से महराज श्री का परतापुर में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ।