अशोक नगर: कडेसरा गांव के पास 48 वर्षीय व्यक्ति को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर घायल जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
अशोकनगर जिले के कडेसरा गांव के पास बाइक सवार को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के खजुरिया गांव निवासी हल्के पुत्र पूरन केवट उम्र 48 वर्ष सोमवार की रात 9:30 बजे महिदपुर गांव से अपने गांव जा रहा था इसी दौरान कडेसरा के पास ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया।