कटकमदाग: ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोया हुआ मोबाइल बरामद, मालिक को सौंपा गया
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत कटकमदाग पुलिस को एक और सफलता मिली है, अभियान के दौरान गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार गुप्ता, पिता– कैलाश साव, रामनगर, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग का Realme C7 मोबाइल फोन गुम हो गया था।