तिरोड़ी: तिरोड़ी और कटंगी में खेल विभाग का समर कैंप 1 मई से, ऑनलाइन पंजीयन शुरू, ₹11 में मिलेगा डिजिटल प्रमाणपत्र
मध्य प्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार आगामी 1 मई से प्रदेश भर में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप) का आयोजन होने जा रहा है। इसी कड़ी में बालाघाट जिले के खिलाड़ियों के लिए जिला खेल अधिकारी राहुल बारेस के मार्गदर्शन में विशेष पंजीयन प्रक्रिया शुरू की गई है।तिरोड़ी के दुर्गा मोबाइल ग्राउंड में फुटबॉल का प्रशिक्षण जितेंद्र अहिरवार