खलीलाबाद: बन्हैता गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच पथराव, तीन लोग घायल; वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली क्षेत्र के बन्हैता गांव में पैतृक जमीन पर मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि दबंग पट्टीदारों ने घर पर चढ़कर मारपीट की और ईंट-पत्थर चलाए, जिससे तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में भी पथराव होने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो वायरल है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई ह