निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में श्वानों के आतंक से लोग परेशान, 94 लाख के टेंडर के बावजूद कार्रवाई न होने पर उठे सवाल
मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा शहर की गलियों और मोहल्लों में आवारा श्वानों की समस्या से लोग परेशान हैं। सेक्टर 5, अग्रसेन नगर और पारसनाथ नगर 2 में भी लोगों ने परेशानी जताई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, श्वानों के काटने और उनके कारण चोटिल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों का दावा है कि ऑनलाइन शिकायतों और नगर परिषद को सूचना देने के बाव