पटना ग्रामीण: पटना: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत मामले को लेकर बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दुख जताया है। विजय कुमार सिन्हा ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि पाकिस्तानी मानसिकता वाले आतंकवादियों को नष्ट करने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री के नेतृत्व में लिया गया है।