बंदरा: गगराहा मोड़ के पास पुलिस ने 22 लीटर विदेशी शराब से लदी कार जब्त की, एक तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत हत्था थाना क्षेत्र के गगराहा मोड़ के समीप पुलिस ने कार से 22 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से हत्था कल्याणनगर निवासी अमरेश राय को गिरफ्तार किया गया है। जिसे शनिवार दोपहर करीब तीन बजे में न्यायिक में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई किया गया है।