चित्तौड़गढ़: ओछ्ड़ी टोल पर टेक्निकल मिस्टेक के चलते लगा 1 किलोमीटर लंबा जाम राहगीरों को हुई परेशानी
चित्तौड़गढ़ के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले को ओछ्ड़ी टोल पर टेक्निकल मिस्टेक के चलते 1 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। शनिवार को सुबह टेक्निकल मिस्टेक के चलते वाहनों का टोल काटना बंद हो गया। जिससे टोल कर्मचारियों द्वारा कॉल का गेट नहीं खोला गया जिसके कारण लंबा जाम लग गया। टोल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी बाद में टोल फिर से चालू हुआ।