खरगापुर: चौबारा गांव में नाबालिग बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया, गंभीर मामला सामने आया
खरगापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौबारा में नाबालिग बच्ची द्वारा बच्चे को जन्म देने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। नाबालिग एवं नवजात की स्वास्थ्य स्थिति पर भी निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की