#श्रीजगन्नाथस्वामीभक्तशिरोमणिमांकर्मादेवीट्रस्ट ने किया सेवा कार्य, मंदिर एवं विद्यालय में वितरित किया खट्टा-मीठा अचार और जूस
**बिडोरा मझोला।** श्री जगन्नाथ स्वामी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी ट्रस्ट की ओर से बिडोरा मझोला स्थित सिद्धेश्वर मंदिर एवं पाठशाला विद्यालय में सेवा कार्य के तहत खट्टा-मीठा अचार और जूस का वितरण किया गया।
इस दौरान बीना साहू द्वारा बच्चों एवं उपस्थित लोगों को अचार और जूस वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सहयोग, सेवा भावना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा।
इस सेवा कार्य से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। ट्रस्ट की ओर से इस तरह के सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखने का संदेश दिया गया।
Puranpur, Pilibhit | Nov 4, 2026