मुज़फ्फरनगर: चरथावल में खेत पर खूनी झड़प, खेत में काम कर रहे भाइयों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला, सिर में आई गंभीर चोटें
मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के गांव दुधली में खेत पर काम कर रहे दो भाइयों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में देवेंद्र और उमाकांत के सिर में चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।