रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया एवं जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिशा समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में ग्रामीण विकास, कृषि, जल जीवन मिशन, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास एवं नगरीय विकास सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद कमलेश जांगड़े ने योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले में 168 गांवों के टीबी मुक्त घोषित होने तथा 6 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की जानकारी दी गई। सांसदों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सहित जनप्रतिनिधि, दिशा समिति के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#दिशासमिति
#sarangarhdistrict
#Chhattisgarh