छतरपुर: छतरपुर में बैंकों के लंबित मामलों पर कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में आज 27 मई दोपहर करीब 12:00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में डीएलसीसी बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न योजनाओं के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैंक मैनेजरों को निर्देश दिए कि किसी भी योजना के प्रकरण लंबित न रहें और स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र डिस्बर्समेंट सुनिश्चित किया जाए।