मुरादाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर भाजपाइयों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए, डीएम को ज्ञापन सौंपा
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर भाजपाइयों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपाइयों पर राहुल गांधी को अपशब्द कहने और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है।तहसील ठाकुरद्वारा में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया और उन्हें अपशब्द भी कहे गए है।