जैतहरी: चोई के करियापानी में तीन हाथियों का रातभर उत्पात, फसलें रौंदी और मकान क्षतिग्रस्त
अनूपपुर। तीनों जंगली हाथी वर्तमान में ग्राम चोई के करियापानी नाले के पास डेरा डाले हुए हैं। बीती रात हाथियों ने आसपास के खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और लोगों से सतर्क रहने तथा हाथियों के पास न जाने की अपील की है।