बक्सर: बक्सर से मिलीं दरियादास की 300 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां, संतमत पर नई रोशनी की उम्मीद
Buxar, Buxar | Jun 12, 2026 ज्ञान भारतम मिशन के तहत बक्सर से संत कवि दरियादास की तीन दुर्लभ हस्तलिखित पोथियां मिली हैं। ये पांडुलिपियां लक्ष्मीकांत मुकुल के पैतृक संग्रह से प्राप्त हुईं, जिन्हें उनके दादा ने पीढ़ियों से संरक्षित रखा था। मुकुल ने इसकी जानकारी डीडीसी और जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी को शुक्रवार को 4:30 बजे अपराह्न में दी। प्रारंभिक अध्ययन में ये लगभग 300 वर्ष पुराना है।