भिंड नगर: भाजपा में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बढ़ा विरोध, सोशल मीडिया पर ज़ाहिर की जा रही नाराज़गी
भिंड में भाजपा संगठन की जिला राजनीति को लेकर विरोध के स्वर तेज होते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर गुरुबार की रोज शाम करीब 4 बजे वायरल हो रहे एक पोस्ट में भाजपा पर यादव समाज के उभरते चेहरे को दबाने का आरोप लगाया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि कार्रवाई केवल सज्जन यादव पर ही क्यों की गई, जबकि बड़े नेताओं को बचाने के लिए छोटे पदाधिकारी को हटाकर अपनी नाकामी छिप