चित्रकूट
पहाड़ी थाना क्षेत्र में डकैती की वारदात से मचा हड़कंप!
लोहदा गांव के पास डेरा बनाकर रह रहे ग्रामीणों से मारपीट कर लूटपाट का आरोप
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहदा गांव के पास डेरा बनाकर रह रहे ग्रामीणों के साथ अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट कर लूटपाट किए जाने की सूचना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना पर डीआईजी और चित्रकूट पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी जुटाई।
फिलहाल घटना में शामिल आरोपियों, लूटे गए सामान और अन्य विवरणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ब्यूरो रिपोर्ट — चित्रकूट