पेशरार: मनहेंपाट में जहर खाने से एक युवक की मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शाम 6:00 बजे अंतिम संस्कार किया गया
पेशरार प्रखंड क्षेत्र की मनहेंपाट गांव निवासी शनि खेरवार के 37 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र खेरवार ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद परिजनों ने गंभीर अवस्था में युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था! गंभीर स्थिति में युवक को इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स ले जाने के क्रम में सुरेंद्र खेरवार की मौत रास्ते में ही हो गई!