पेशरार: दशहरा पर्व शाम 7 बजे तक धूमधाम से संपन्न, पेशरार सहित पूरे जिले में मनाया गया असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार
असत्य पर सत्य का विजय दशहरा महापर्व धूमधाम से संपन्न हुआ। पेशरार प्रखंड के क्षेत्रों में यह शांति पूर्वक मनाया गया।वही जिला क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालु और भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के पूजा पंडालों में पुरोहित, श्रद्धालु और भक्तों ने विधि विधान से मां दुर्गे की पूजा अर्चना की।जिला के बकसी डीपा में बुराई का प्रतीक रावण का दहन किया गया!