कल 9 बजे पहुचे नवलगढ़ ज्यादा से ज्यादा।
19 अगस्त को हजारों की संख्या में सहभागी समाज देंगें ज्ञापन।
बुधवार , 19 अगस्त को सुबह 10 बजे झुंझुनूं, सीकर , चुरू, नागौर, कुचामन -डीडवाना ज़िलों के सभी इकत्तीस सहित नोहर , भादरा और चोंमू सहित राजस्थान की कुल चोतींस विधानसभा क्षेत्रों में सहभागी राजपूत परिवार मंच के अध्यक्ष इंजीनियर महावीर सिंह शेखावत झाझड़ के नेतृत्व में एवं राजपूत समाज सहित सहभागी सोच रखने वाले सर्वधर्म, सर्वसमाज के नागरिक एवं संगठन शान्ति पूर्ण तरीके से स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी ( एस डी एम / तहसीलदार/ कलेक्टर) को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम कुल हजारों की संख्या में सहभागी ज्ञापन देंगें।
इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , राज्यपाल और मुख्यमंत्री को अलग-अलग फ़ोल्डर बनाकर एक जैसे कुल पांच ज्ञापन दिए जाएंगे। प्रत्येक फ़ोल्डर के साथ सभी ज्ञापन देने वालों की पूरी जानकारी जैसे नाम, गांव का नाम , मोबाईल नम्बर , हस्ताक्षर करवाकर मय सिरीयल नम्बर प्रत्येक फ़ोल्डर में संलिग्त करी जाएगी।
पांचों ज्ञापनों के प्रमुख विषयों में ई डब्ल्यू एस आरक्षण का सम्पूर्ण सरलीकरण, ई डब्ल्यू एस आरक्षण को सभी प्रकार के चुनावों में लागू करवाने, यू जी सी के काले कानून को वापिस लेने, पेपर लीक माफिया को फांसी देने, उच्च शिक्षण संस्थानों में ई डब्ल्यू एस वर्ग के विद्यार्थियों को संरक्षण के नए कानून बनवाने, एस सी / एस टी / ओ बी ओ/ ई डब्ल्यू एस के आरक्षण को सदैव रखने, मुस्लिम सहित तमाम धार्मिक अल्पसंख्यकों को सामाजिक/ धार्मिक संरक्षण देने, यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाते समय उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने , अमर शहीद श्री देवराज सिंह पलाड़ा के परिवार को न्याय दिलाते हुए कम से कम एक करोड़ रुपए और एक पूर्णकालिक एवं स्थायी सरकारी नोकरी शामिल हैं।