बड़वाह: बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में शोक संतप्त परिवारों से मिलकर विधायक बिरला ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
मध्यप्रदेश के बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक सचिन बिरला ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचकर दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक सचिन बिरला सोमवार को सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लौंदी पहुंचे। व शोकाकुल परिवार से भेंट की।