जांजगीर: जांजगीर चांपा जिले में कक्षा 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न, 9,788 छात्र रहे उपस्थित
जिले में हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के तहत कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 9,788 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि 139 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार जिले में कुल 9,927 परीक्षार्थी दर्ज थे। इनमें से 9,788 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।