तेंदुए के शावक को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला
स्थान :-कालाढूंगी रिपोर्ट:- ललित मोहन बधानी
रामनगर वन विभाग के कालाढूंगी रेंज अंतर्गत कालाढूंगी नगर के वार्ड नंबर 2 रूड़की बहादुर के पास सिंचाई नहर में सुबह तेंदुए का शावक गिर गया। इस दौरान लोगों का जमावड़ा लग गया। इस बीच तेंदुए के शावक को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकालकर जंगल में छोड़ दिया, जहां उसकी मां भी दिखी। रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि वन कर्मियों को गश्त के निर्देश दिए गए हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।