चित्तौड़गढ़। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एलईडी वेन 'ग्राम रथ' केलझर पहुंची। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के आतिथ्य में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। जनसुनवाई कर मौके पर कई समस्याओं का समाधान किया गया। विधायक ने कहा कि भजनलाल सरकार महिला सशक्तिकरण, रोजगार व गरीब कल्याण योजनाओं को प्राथमिकता से सुन रही है।