माण्डल: भीलवाड़ा: मांडल में अवैध पट्टे जारी करने के मामले में वीडीओ निलंबित, पूर्व सरपंच पर शुरू हुई जांच
ग्राम पंचायत मांडल में नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने के मामले में जिला परिषद भीलवाड़ा ने सख्त कार्रवाई की है। तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी कजोड़मल गुर्जर को निलंबित कर मुख्यालय बिजोलिया पंचायत समिति किया गया। वहीं पूर्व सरपंच एवं प्रशासक संजय भण्डिया के खिलाफ पंचायतीराज अधिनियम के तहत जांच शुरू करदी है।