कालपी: कालपी के टरननगंज इलाके में युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Jun 15, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र के हरीगंज निवासी जाफिर पुत्र शमसुद्दीन ने 14 जून को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि 11 जून को मोहल्ला राजेपुरा निवासी जमाल समेत दो लोगों ने मेरे चचेरे भाई के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी हैं।