टेहरोली: खोह में ट्रांसफार्मर खराब, दो दिनों से ग्रामीण अंधेरे में हैं
तहसील टहरौली क्षेत्र के खोह गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न आने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसल की देखभाल के लिए किसानों को रात में टॉर्च और मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण वेदप्रकाश दुबे ने बताया कि बिजली नहीं आने से लोगों की रात की नींद उड़ चुकी है।