राजनांदगांव: शहर के पेंड्री मेडिकल कॉलेज की छात्रा की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
शहर के पेंड्री स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज की फाइनल ईयर की एक छात्रा का मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई।वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई,पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर लालबाग थाना पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।