हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित अपने कार्यालय में SSP परमेंद्र डोभाल ने सभी एसपी और सीओ के साथ की बैठक, रात्रि गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश
मंगलवार देर शाम SSP परमेंद्र डोभाल ने रोशनाबाद स्थित अपने कार्यालय में सभी एसपी और सीओ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर और देहात के क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। SSP ने कहा कि ठंड के मौसम में चोरियों की घटनाओं में तेजी से इजाफा होता है ऐसे में रात्रि गश्त सुचारू रहनी चाहिए और समय-समय पर जांच भी की जाए। यही नहीं चोरी की घटनाओं के अनावरण में भी तेजी लाई जाए।