हरिद्वार: जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऋषि कुल ऑडिटोरियम में अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऋषि कुल ऑडिटोरियम में अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंगलवार को लोकसभा निर्वाचन - 2024 के लिए जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव करना सबसे पवित्र कार्य है।