डुमरा: 5 मिनट की देरी से परीक्षा केंद्र का गेट बंद, आक्रोशित छात्रों का हंगामा
सीतामढ़ी शहर स्थित श्री लक्ष्मी किशोरी महाविद्यालय के बाहर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब बिहार बोर्ड की कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में शामिल होने पहुंचे कई परीक्षार्थियों को मात्र 5 मिनट की देरी के कारण परीक्षा से वंचित कर दिया गया।