कोटवा: कोटवा पुलिस ने 96 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
कोटवा पुलिस 96 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर मंगलवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के राजपुर नयका टोला का मोतीलाल प्रसाद है। गुप्त सूचना के आधार पुलिस छापेमारी की जहां गिरफ़्तार व्यक्ति के पास से गांजा बरामद हुआ। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कारवाई की गई है।