जालौन पुलिस District Magistrate/District Election Officer, Jalaun
कदौरा में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर युवक, उसकी बहन और वृद्ध दादी को लाठियों से पीटा**
थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में रविवार सुबह दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ दबंगों ने एक घर पर धावा बोलकर सो रहे युवक, उसकी बहन और वृद्ध दादी के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित परिवार की जान बचाई। घटना से सहमे पीड़ित ने थाने पहुंचकर नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बागी गांव निवासी मनीष पुत्र अरविन्द रविवार (05 जुलाई 2026) की सुबह करीब 8 बजे अपने घर में सो रहा था। आरोप है कि तभी पुरानी रंजिश या विवाद को लेकर गांव के ही शिवा और रामू (पुत्रगण रामसेवक) तथा शिवकुमार (पुत्र रामदयाल) उसके दरवाजे पर आ धमके। आरोपियों ने पहले तो गाली-गलौज शुरू कर दी, और जब मनीष ने इसका विरोध किया, तो वे लाठी-डंडों से लैस होकर उस पर टूट पड़े । पीड़ित का शोर सुनकर जब गांव के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, तो ग्रामीण भारी पड़ते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।
पीड़ित मनीष ने इस दबंगई से परेशान होकर कदौरा थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jalaun, Jalaun | Jul 6, 2026