खानपुर: खानपुर क्षेत्र के मरायता और मुंडला गाँव में आज होगा ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन
खानपुर क्षेत्र के मरायता व मुंडला गाँव मैं आज ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन होगा। उपखंड अधिकारी खानपुर रजत कुमार विजयवर्गीय ने आज शुक्रवार को सुबह 8:30 के लगभग बताया कि मरायता व मुंडला गाँव में आज आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया जाएगा इस दौरान शिविर के प्रभारी SDM रजत कुमार रहेंगे ।