जमुई: दिघी बेलाटांड़ गांव में विषैले सांप के डंसने से दादी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत, पोता गंभीर अवस्था में रेफर
Jamui, Jamui | Jun 15, 2026 दिग्घी बेलाटांड़ गांव में घर के आंगन में सो रही रीता देवी को पहले विषैले सांप ने डंसा फिर उनके पोता अनुज कुमार को भी डंस लिया। दादी और पोता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दादी की मौत हो गई, जबकि पोता को रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस द्वारा सोमवार की सुबह 9:30 बजे महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।