मिहींपुरवा: आम्बा के प्रधान व सचिव पर कर्बला की भूमि पर अतिक्रमण करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, SDM को DM के नाम सौंपा ज्ञापन
आम्बा में कर्बला के मैदान पर वृक्षारोपण कर वहां गेरुआ अमृत उपवन का बोर्ड लगाने पर गांव में तनातनी का माहौल है। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ शनिवार को नारेबाजी करते हुये तहसील पहुंचकर एसडीएम संजय कुमार को डीएम के नाम ज्ञापन सौपा है। एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया है कि कर्बला की जमीन कर्बला की रहेगी।